February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सीएम राइज रामपुर बघेलान के 6 छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित

1 min read
Spread the love

रामपुर बघेलान

राष्ट्रीय मेन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र 2024-25 में सीएम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर बघेलान के छह छात्रों का चयन हुआ है। यह विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि पिछले सत्र 2022-23 में जहाँ तीन छात्रों का चयन हुआ था, इस वर्ष यह संख्या दोगुनी हो गई है। चयनित छात्रों में पलक द्विवेदी (पुत्री श्री सूर्यकांत द्विवेदी) को राष्ट्रीय स्तर पर दशमी रैंक प्राप्त हुई है। इनके अतिरिक्त अभिषेक सोनी (पुत्र श्री भोलेनाथ सोनी), आरपी सिंह (पुत्र श्री आनंद सिंह), आदर्श त्रिपाठी (पुत्र श्री मुकेश त्रिपाठी), भानु प्रताप सिंह (पुत्र श्री धर्मेंद्र सिंह) और उदित कुशवाहा (पुत्र श्री राम कलेश कुशवाहा) शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों को कक्षा नवमी से बारहवीं तक प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। विद्यालय के उन्नयन के बाद से छात्रों की सफलता की श्रृंखला लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में कक्षा सातवीं की छात्रा विधि शुक्ला (पुत्री श्री अजय शुक्ला) का चयन “मोगली उत्सव” प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर हुआ था, जिसके अंतर्गत उन्हें पेंच अभयारण्य, सिवनी का भ्रमण कराया गया। वहीं कक्षा छठवीं की छात्रा माही त्रिपाठी (पुत्री श्री कुलदीप त्रिपाठी) ने अंग्रेजी ओलंपियाड में राज्य स्तर पर चयनित होकर भोपाल में पुरस्कार प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्रचारक श्री कमलेश सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व एवं समर्पित शिक्षकों की टीम को दिया जा रहा है, जिनके मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *