आंगनबाड़ी निर्माण केन्द्र का मामला गरमाया,उप जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
1 min readइछोई गांव में आंगनबाड़ी निर्माण केन्द्र का मामला गरमाया,उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर ने किया स्थलीय निरीक्षण
मिल्कीपुर अयोध्या
जनपद के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड अमानीगंज में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण स्थल को लेकर विवाद सामने आया था जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ जिलाधिकारी अयोध्या व उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सहित दर्जनों लोगों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत इछोई में बन रही आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय के प्रस्तावित निर्माण स्थल का विरोध करते हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था।विरोध करने के उपरांत सीडीपीओ अमानीगंज ने स्थलीय निरीक्षण कर उप जिलाधिकारी को आख्या प्रस्तुत की थी। जिसके बाद मिल्कीपुर उप जिलाधिकारी ने स्वयं संज्ञान लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के दौरान शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया है कि वैकल्पिक जमीन उपलब्ध होने के बाद आंगनवाड़ी केन्द्र बनाया जाएगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित स्थल ग्राम सभा के पश्चिमी अंतिम छोर पर है। यह जगह निर्जन तथा तालाब और जंगल-झाड़ी है। यह स्थान सभी गांवों से लगभग 2 किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों की मांग थी कि केंद्र का निर्माण पूरे पंडित फुकनवा पुर, पूरे जोरर्ई मिश्र और कोंदलहिया के बीच किसी सार्वजनिक भूमि पर किया जाए। इससे बच्चों को केंद्र तक आने में परेशानी नहीं होगी। खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई है जिसको लेकर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।निरीक्षण के दौरान मोहित मिश्रा, रंजन दुबे, काशीनाथ मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, राजेश मिश्रा, बंशीधर द्विवेदी, दीनानाथ मिश्रा, कैलाश मिश्रा, राम मनोरथ मिश्रा, प्रभात दुबे सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे।

