पुलिस द्वारा सगे भाई की हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
1 min readबांदा
थाना कमासिन पुलिस द्वारा सगे भाई की हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
अभियुक्त द्वारा दिनांक 18.04.2025 की रात्रि को अपने भाई की गमछे से गला कसकर कर दी थी हत्या
पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज 22.04.2025 को थाना कमासिन पुलिस द्वारा सगे भाई की गमछे से गला कसकर जान से मारने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया ।
गौरतलब हो कि दिनांक 18.04.2025 की रात्रि को थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम भीती के रहने वाले रोहित उर्फ दुलारे पुत्र हिरालाल को उसके बड़े भाई सन्तराम ने गमछे से गला कसकर हत्या कर दी थी तथा पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को घर से दूर ले जाकर एक पेड़ के नीचे रखकर पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई की किसी ने हत्या कर दी है ।
इस सम्बन्ध में दिनांक 21.04.2025 को मृतक की माँ कल्ली देवी की तहरीर पर थाना कमासिन में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम मे दिनांक 22.04.2025 को थाना कमासिन पुलिस द्वारा व्यक्ति की हत्या करने वाले उसके सगे भाई को ग्राम भीती से गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया ।
बरामदगी-
▪️घटना में प्रयुक्त गमछा
गिरफ्तार अभियुक्त-
- सन्तराम पुत्र हीरालाल कोरी निवासी भीती थाना कमासिन जनपद बांदा ।
पंजीकृत अभियोग-
▪️मु0अ0सं0 63/25 धारा 103(1)/238/351(3) बीएनएस थाना कमासिन जनपद बांदा ।

