March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बूढ़नपुर में हर्षोल्लास के साथ अंबेडकर जयंती पखवाड़ा मनाया गया

1 min read
Spread the love

बाबा साहब ने शिक्षित और संगठित रहने का दिया संदेश

बूढ़नपुर में हर्षोल्लास के साथ अंबेडकर जयंती पखवाड़ा मनाया गया

मिल्कीपुर।

क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहदौना बूढ़नपुर में शुक्रवार को अंबेडकर जयंती पखवाड़ा मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बसपा प्रत्याशी रहे रामगोपाल कोरी ने कहा कि बाबा साहब ने हमें शिक्षित रहने,संगठित रहने और संघर्ष करने का संदेश दिया है, आज देश की बदली हुई परिस्थितियों में हमें अपने अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए संगठित होना पड़ेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी लाल चन्द्र चौरसिया ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में सभी को बराबरी का अधिकार देते हुए देश के नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित किया है।
इसके अलावा कार्यक्रम को शिक्षिका सरिता भारती, अकबर खान, राहुल गौतम, अरुण कुमार, विकास कुमार छोटू, बृजेश यादव समेत कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में लोक गायिका महिमा राज और बिरहा गायक माधव मुरारी ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के संयोजक सहज राम गौतम ने समारोह की अध्यक्षता किया तथा संचालन डॉ अमरनाथ शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुलदीप भारती, अमित कुमार, गुड्डू गौतम, विकास कुमार, जगतपाल, बाबूराम कोरी, बैजनाथ गौतम, हरिश्चंद्र कोरी, पूजा गौतम, दीनानाथ गौतम, ममता कोरी, सुभाषिनी बौद्ध, शोभावती गौतम, हंसराज गौतम, आदित्य गौतम, दीपक गौतम, राजेश गौतम समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *