मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी का किया निरीक्षण
1 min readपूराबाजार अयोध्या
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश के क्रम में आज प्रथम संदर्भन इकाई सी एच सी पूराबाजार में जनपद के अन्य प्रथम संदर्भन इकाई सी एच सी के चिकित्सा अधीक्षक, बी पी एम, बी सी पी एम एवं एक स्टाफ नर्स के द्वारा भ्रमण किया गया l उक्त भ्रमण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक पूराबाजार एवम् स्टाफ द्वारा अपनी इकाई एवं दी जा रही सेवाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया, टीम द्वारा इम्यूनाइजेशन कक्ष, लेवर रूम, nbsu कक्ष, कोल्ड रूम, कोल्ड चेन, बी पी एच यु, एक्सरे, ब्लड स्टोरेज यूनिट, फार्मेसी एवम् पब्लिक यूटिलिटी का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की l उक्त भ्रमण के बीच पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बनियान ने संबंधित टीम एवं पूरा बाजार स्टाफ के साथ बैठक कर आज के भ्रमण के विषय में फीडबैक प्राप्त किया एवम् भ्रमण पर आए अन्य चिकित्सा अधीक्षक से एक महीने में अपनी इकाई को भी इसी प्रकार तैयार करने की अपेक्षा की l अंत में उन्होंने अधीक्षक पूराबाजार और उनकी टीम की प्रसंशा भी किया l भ्रमण के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजेश चौधरी, डी पी एम, डी सी पी एम, डी ई आई सी मैनेजर, मैटरलन हेल्थ कंसल्टेंट एवम् पूराबाजार के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे l

