February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन बांदा में भी शुरू

1 min read
Spread the love

बांदा

राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ 13 साल बाद ईडी की चार्जशीट को लेकर प्रदेश भर में कांग्रेसी सड़कों पर आ गए हैं। यूपी के बांदा में भी ईडी की इन कार्रवाइयों को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में आज दर्जनों कांग्रेसियों ने हाथों में ईडी और सरकार विरोधी बैनर लेकर जमकर नारेबाजी की और अशोक लाट में धरना प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेसियों का कहना है कि सरकार विपक्ष से और खास तौर से कांग्रेस से भयभीत है इसलिए अपने बचाव में ईडी को आगे किया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित का कहना है कि कांग्रेस और कांग्रेसी और राहुल गांधी किसी भी ऐसी एजेंसी की दमनकारी कार्यवाही से ना डरते हैं ना डरेंगे और अगर यही दमन की राजनीति मोदी सरकार करती रही तो उनके खिलाफ पूरे भारत में प्रदर्शन किया जाएगा चाहे इसके लिए कांग्रेसियों को जेल ही क्यों न जाना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *