February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी ने कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

1 min read
Spread the love

बांदा

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा ने आज कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिए कि बच्चों का टीकाकरण विशेष ध्यान रखते हुए किया जाए एवं गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरण किए जाने के साथ पोषाहार वितरण की सूची अपडेट रखी जाए। उन्होंने आंगनवाड़ी भवन के मरम्मत कार्य कराए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश वीडियो तिंदवारी को दिए। इसके पश्चात उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई कंपोजिट का निरीक्षण किया तथा शिक्षा की गुणवत्ता एवं अध्यापकों को छात्रों की उपस्थिति शतप्रतिशत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं पाठ पुस्तकों के वितरण की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति शतप्रतिशत सुनिश्चित कराएं। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सीडीपीओ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *