February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्मृति दिवस के पावन अवसर पर महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले व बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी जयंती पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

बीपी मंडल जी की स्मृति दिवस के पावन पर्व पर महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले व बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई

बांदा

जनपद में सोशलिस्ट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया के प्रभारी कैप्टन रामराज यादव जी के आवास में पूज्य बी0पी0 मण्डल जी की स्मृति दिवस के पावन अवसर,, महान समाज उद्धारक ज्योतिबा फुले जयंती एवं बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती को संयुक्त रूप मनाई गई, जिसमें सोशलिस्ट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया के उपस्थिति पदाधिकारियों एवं बौद्धिक जनों के द्वारा पुष्पार्पण अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात सोशलिस्ट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया के पदाधिकारियों में प्रभारी कैप्टन रामराज यादव, डी आर यादव जिलामहासचिव, विजय बहादुर पटेल कोषाध्यक्ष एवं उपस्थिति प्रबुद्ध जनों में अधिवक्ता भूपेंद्र शुक्ला, डोमा परिसंघ जिलाध्यक्ष चन्द्र सेन पटेल, आमआदमी पार्टी जिलाध्यक्ष समर जीत पटेल, कृष्णा आइडियल विद्यालय के संचालक सौरभ यादव, सेवा निवृत प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय श्री जगनायक यादव जी आदि लोगों द्वारा महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। डोमा परिसंघ के जिलाध्यक्ष चन्द्र सेन पटेल ने सावित्रीबाई फुले जी के महिला शिक्षा सघर्ष यात्रा, एवं बाबा साहेब अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान धार्मिक अन्धविश्वास का बहिष्कार करने तथा विज्ञान एवं तर्कवाद से समाजोत्थान की सम्भावना की समीक्षा की।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *