तेज आंधी तूफान बारिश से हुआ किसानों को भारी नुक्सान
1 min readबांदा
जनपद में आंधी व भारी तुफान आने से मुख्यालय के अंतर्गत में आई तेज हवा तूफान, बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया बता दें कि सुबह 4 बजे के करीब तेज हवाएं और तूफान बारिश मौसम से बड़े बड़े पेड़ पौधे टूटकर रोड पर ही गिर गये, आने जाने वाले लोग व किसान को निकलने में भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा, वहीं किसानों ने बताया कि अचानक से सुबह आई तेज तूफान बारिश के होने से खेतों पर खड़ी फसल व खेतों में कतराई कर रखा गेहूं सहित अन्य सब भीग गया है,वहीं किसान चुन्नू प्रजापति ने बताया कि कहीं खेतों में ही अनाज ट्रैक्टर ट्राली गेहूं से लदी फंस गई है। और गैसें की फसल भीग गई और खड़ी फसल गिर भी गई है इस बारिश तेज तूफान से किसानों को भारी नुक्सान हुआ है।

