पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में स्थित विभिन्न सेल की समीक्षा
1 min readसुलतानपुर
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में स्थित विभिन्न सेल की समीक्षा
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस कार्यालयों के समुचित कार्य संचालन की निगरानी और प्रशासनिक सुधार के उद्देश्य से साइबर थाना, एएचटीयू0, एसजेपीयू0, व्यापार प्रकोष्ठ की गहन समीक्षा की। समीक्षा का मुख्य उद्देश्य सभी कार्यालयों में कार्यप्रणाली सही ढंग से चल रही हो और अभिलेखों में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो। कार्यालय के कामकाजी दक्षता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करना, साथ ही यह सुनिश्चित करना कि सभी रजिस्टर, अभिलेख, और अन्य दस्तावेज़ सही तरीके से संग्रहीत और अद्यतन हों।
समीक्षा के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी कार्यालयों के कार्य में सुधार के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जल्द ही पाई गई कमियों को दूर करें और सुनिश्चित करें कि सभी कार्य संचालन सुचारू रूप से पूर्ण हों।

