February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

यातायात पुलिसकर्मी ने पेश की ईमानदारी की मिशाल 17 हजार रुपयों से भरे प्राप्त पर्स को उसके स्वामी के सुपुर्द किया

1 min read
Spread the love

बांदा

यातायात पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान बाबूलाल चौराहे के पास प्राप्त रुपये से भरे पर्स को ईमानदारी की मिशाल कायम करते हुए उसके स्वामी का पता लगाकर रुपये को सुपुर्द किया गया है ।
गौरतलब हो कि यातायात शाखा में तैनात आरक्षी अभिषेक पाण्डेय को ड्यूटी के दौरान बाबूलाल चौराहे के पास एक पर्स गिरा हुआ मिला जिसमें व्यक्ति के 17 हजार रुपये, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि था । जिस पर आरक्षी अभिषेक पाण्डेय द्वारा आधार कार्ड/पहचान पत्र की मदद से उसके स्वामी सूरज प्रसाद पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी कालवनगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा का पता कर रुपयों से भरा पर्स वापस किया गया ।
व्यक्ति द्वारा पुलिस की प्रशंसा करते हुए ह्रदय से धन्यवाद दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *