February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

छात्र नेता व करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने प्राइवेट स्कूलों की अत्यधिक फीस बढ़ोतरी तथा चिन्हित दुकानों के साथ सांठ गांठ को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

छात्र नेता समेत करणी सेना के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह हाडा ने प्राइवेट स्कूलों की अत्यधिक फीस बढ़ोतरी तथा चिन्हित दुकानों के साथ सांठ गांठ को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बांदा

आपको बता दे कि इस समय बांदा जनपद में प्राइवेट स्कूलों में चल रही मनमानी को लेकर तमाम समाजसेवी राजनीतिक दलों द्वारा लगातार मुद्दा उठाया जा रहा है

शुक्रवार को छात्र नेता विक्की यादव के नेतृत्व में करीब एक दर्जन छात्र जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर बताया कि बांदा जिले के हर प्राइवेट स्कूलों में उनके ही बंधें बुक स्टाल पर उन्हीं के कोर्स की किताबें मिलती है।
वही हर साल कोर्स को बदल दिया जाता है।
जिससे पुरानी किताबें बेकार हो जाती है।
इस वजह से हर साल जिससे पुरानी किताबें बेकार हो जाती हैं।
इस वजह से हर साल स्कूलों के मनमुताबिक हमे ये बुक स्टाल से जो यह सांठ गांठ से जो यह गोरख धंधा चल रहा है इसमें सभी मध्यम वर्गीय परिवार बुरी तरह प्रताड़ित हो रहा है।जिससे हम सभी छात्राओं का कहना है कि किसी भी स्कूल की किताबें हर बुक स्टालों पर उपलब्ध हो।
हर साल कोर्स बदलने की इस क्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए।जिससे सभी मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी छात्र नेताओं और करनी सेना जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपने पर कहा कि प्राइवेट स्कूलों की फीस और दुकानों के साथ साठ गांठ पर त्वरित कार्रवाई हो नहीं तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्र नेता विक्की यादव,लकी पाल,अजय,अनिल यादव,रुद्र यादव,मयंक पटेल, आकाश पांडे,निर्भय सिंह,सहित एक दर्जन छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *