सामाजिक संगठनो के द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती के पूर्व बैठक संपन्न
1 min readबांदा

अंबेडकर पार्क बांदा में अधिकारी कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनो की बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस मनाने हेतु मीटिंग की गई।
जिसमें निर्णय लिया गया की दिनांक 13/04/25 को शाम 6/00 से अंबेडकर पार्क से कैंडल मार्च शुरू किया जाएगा जिसमें बाबा साहब के अनुयायी शामिल होंगे जो महाराणा प्रताप चौक, बिजली खेड़ा, कालु कुआं,डाकघर होते हुए अंबेडकर पार्क में संपन्न होगा।
दिनांक 14/04/25 को सुबह बुद्ध बंधना होगी फिर बाबा साहब की स्टेचू पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा जो बांदा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस पार्क में संपन्न होगा।
शाम को कई वक्ताओं के द्वारा उद्बोधन सामाजिक विषय पर किया जाएगा, साथ ही बाबा साहब के जन्म उत्सव की खुशी में संस्कृतिक प्रोग्राम भी किए जायेंगे।
मीटिंग में रामफल चौधरी, जे पी सिंह ,ह्रदेश बौद्ध,मोहन लाल श्रीवास, राज सिंह अंबेडकर, बिरेंद्र कुमार वर्मा, गंगा सिंह अंबेडकर, सुखलाल बौद्ध, जयनारायण श्रीवास, मनीष कुमार, जीतू, सुरेश राजा, राजेश बाबू एवं अन्य अन्य कई लोग शामिल रहे।
