February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पीड़ित ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

1 min read
Spread the love

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायतपत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

बांदा

जनपद का मामला जिला कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर आज पीड़ित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायतपत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है, पीड़ित बुद्वराज सिंह पिता स्व० देवीदयाल ग्राम पोस्ट गुगौली तह०‌ पैलानी व जिला बांदा का रहने वाला है।
पिता की मृत्यु के पश्चात इन्होंने पिता के क्रेडिट कार्ड का कर्ज चुकता करने के लिए इंडियन बैंक चिल्ला से 1.50 लाख का क्रेडिट कार्ड बनवा कर पिता का क़र्ज़ भरा फिर मां का स्वर्गवास के बाद मां का कर्ज भरने के लिए 3 लाख रुपए का क्रेडिट कार्ड बनवाया, ब्याज बढ़ जाने पर 5 लाख रुपए का बैंक मैनेजर के कहने से बनवाया,शादी विवाह व दैविय आपदा के चलते पीड़ित क्रेडिट कार्ड नहीं भर पाया अभी 7 फरवरी 2025 को भी नातिन कि शादी की है।
इधर एसडीएम के आदेश से खतौनी में बैंक मैनेजर ने खतौनी में कुर्की दर्ज करा दी है।
मांग है कि पीड़ित गरीब किसान है, अतः जिसकी जमीन को कुर्की के आदेश से मुक्त कराया जाये,ताकि किसान बैंक से समझौता करके क़र्ज़ मुक्ति पा सके‌।
जिलाधिकारी ने इस को‌ संज्ञान में लेकर जांच कर कार्रवाई के लिए आदेशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *