February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अत्यधिक गर्मी एवं लू के दृष्टिगत परिषदीय विद्यालयों के संचालन अवधि में परिवर्तन किए जाने की मांग की

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अत्यधिक गर्मी एवं लू के दृष्टिगत परिषदीय विद्यालयों के संचालन अवधि में परिवर्तन किए जाने की मांग की

बांदा

जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में अप्रत्याशित रूप से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिनांक 9 अप्रैल 2025 को अमर उजाला ने जनपद बांदा में तापमान में वृद्धि की खबर को प्रमुखता से छापा है जिसमें 40 डिग्री के ऊपर तापमान एवं 36 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से लू के थपेड़े चलने की खबर प्रकाशित की गई। मौसम विभाग द्वारा भी लगातार तापमान में वृद्धि एवं लू चलने की संभावना जारी की जा रही है।
वर्तमान समय में जनपद बांदा में परिषदीय विद्यालयों का संचालन प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 तक चल रहा है। दोपहर 11:00 बजे से 2:00 बजे के बीच में तापमान में अधिक वृद्धि रहती है। परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे नवनिहालों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की पूरी संभावना है। कई विद्यालयों में बच्चों को उल्टी दस्त, सर दर्द आदि शुरू हो चुके हैं। अभिभावक भी बच्चों की जल्दी छुट्टी करने की मांग कर रहे हैं, अन्यथा स्कूल भेजने से मना कर रहे हैं। दोपहर 2:00 बजे विद्यालय में बैठने एवं इसके बाद घर जाने की स्थिति में बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की पूर्ण आशंका है। पड़ोसी जनपद हमीरपुर प्रयागराज, लखनऊ आदि में विद्यालयों में समय परिवर्तन कर दिया गया है। (आदेश की प्रति संलग्न है)
अतः मांग है कि बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत अन्य जनपदों की भांति जनपद बांदा में भी विद्यालय संचालन का समय प्रातः 7:00 बजे से 12:00 बजे तक करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *