मुडिला गाँव में हुई हत्या मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी गिरफ्तार
1 min readसुल्तानपुर

जनपद के थाना कादीपुर के मुडिला गाँव में एक हत्या की घटना हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसमें 06 लोगों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई थी। प्राप्त तहरीर के आधार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में दिनांक 06.04.2025 को सूचना मिली कि तीन बदमाश मोटर साइकल पर सवार होकर लहौरा गाँव से सरैया की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसमें इन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायर किया। जिसमें एक बदमाश नीरज यादव के पैर में गोली लगी है। इस अभियुक्त पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री अखण्ड प्रताप सिंह
