भदैया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय केनौरा में मनाया गया वार्षिकोत्सव
1 min readसुल्तानपुर

भदैया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय – केनौरा में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान मनीष यादव, पूर्व प्रधानाचार्य राम बहादुर सिंह एवं एसएमसी अध्यक्ष श्याम प्रताप सरोज ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन द्वारा किया।
कार्यक्रम में बच्चों एवं अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रधानाध्यापक बलवंत ने सभी अभिभावकों को अपने बच्चों के नामांकन हेतु प्रोत्साहित किया।
प्रोग्राम का संचालन राघवेंद्र तिवारी, अध्यक्ष अनुदेशक संघ भदैया द्वारा किया गया। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित छात्रा आर्या, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र आदर्श कुमार ,अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा में चयनित कुमकुम भारती एवं अपनी कक्षा में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वार्षिक उत्सव के इस प्रोग्राम में सहायक अध्यापिका कमर जहां , प्रियंका, अलका सचदेवा, सुषमा सहायक अध्यापक महेंद्र प्रसाद वर्मा, हनुमान प्रसाद, कमलेश, संतोष कुमार सिंह , डॉ रजनीश कुमार सिंह , धनंजय सिंह, शिक्षामित्र जगई का विशेष योगदान रहा।
