February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा संगठन में समाज के सभी पिछड़े , दलित, आदिवासी, अति दलित एवं महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व मिला है :- अजय सिंह

1 min read
Spread the love

भाजपा सांसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है : पुष्पराज सिंह

जौनपुर

भारतीय जनता पार्टी के 46 वां स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सीहीपुर स्थित कार्यालय पर भाजपा का झंडारोहण किया गया तत्पश्चात एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता जौनपुर और मछलीशहर जिला का सयुंक रूप से पुष्पराज सिंह और अजय सिंह ने की ।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है यह सांसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। अपने वैचारिक अधिष्ठान के साथ विचारधारा के स्तर पर भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ हमारे वैचारिक और संगठनात्मक संबंध हैं। राजनीतिक क्षेत्र में भाजपा की स्थापना युगांतकारी घटना मानी जाती है। भाजपा की स्थापना जरूर 1980 में हुई थी लेकिन इसकी बुनियाद स्वतंत्रता सेनानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में ही भारतीय जनसंघ बनाकर कर दी थी। जनसंघ की तरह भाजपा का आरंभ काफी कठिनाइयों वाला रहा। 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री की हत्या के बाद देश में जो आम चुनाव हुए थे उसमें भाजपा को महज दो सीटें मिली थी लेकिन आज 45 वर्ष में भाजपा न केवल तीसरी बार केन्द्र की सरकार में है अपितु 19 राज्यों में भाजपा सहयोगियों या बिना सहयोगियों के साथ सरकार में है। 1980 में जब भाजपा की स्थापना हुई तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश में संगठन की अध्यक्षता माधव प्रसाद त्रिपाठी को सौंपी गई। वह 1980 से 1984 तक अध्यक्ष रहे। उनका कार्यकाल खत्म हुआ तो संगठन के बड़े नेता रहे कल्याण सिंह जी अध्यक्ष बने इसके बाद क्रमशः राजेन्द्र गुप्त, कलराज मिश्र, राजनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह का साथ मिला। आगे भी इसी तरह क्रम चलता रहा और बारी-बारी से विनय कटियार, केशरीनाथ त्रिपाठी, रमापतिराम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, केशव प्रसाद मौर्य, डा. महेद्र नाथ पांडेय और स्वतंत्रदेव सिंह ने उत्तर प्रदेश में संगठन की अध्यक्षता संभाली इसके बाद भूपेन्द्र सिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भाजपा की सेवा में रत है।
यह संगठन की महत्ता है कि सभी सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले कार्यकर्ता पार्टी के सबसे बड़े पद को संभाल रहे हैं। यही विशेषता भाजपा को दूसरे दलों से अलग करती है। भाजपा में सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता आगे बढ़कर किसी भी जिम्मेदारी को संभाल सकता है यह प्रेरणा पार्टी में हर कार्यकर्ता को प्राप्त है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के अपने कई प्रकोष्ठ है समाज के हर वर्ग के लिये भाजपा अपन प्रकोष्ठों के माध्यम से कार्यरत है 1980 में भाजपा बनने के बाद आज 45 वर्षों में युवा मोर्चा महिला मोर्चा किसान मोर्चा पिछड़ा मोर्चा अनुसूचित मोर्चा बहुत मजबूत हो गया है भाजपा के सभी मोर्चा मंडल स्तर पर संगठन का विस्तार कर चुके हैं। भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश को 90 जिलों में बांटा है। प्रत्येक तीन वर्ष पर भाजपा का संगठनात्मक चुनाव होता है जिसमें बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ता चुनकर अपना नेता तय करते हैं ऐसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया किसी दूसरे दल में आपको नहीं मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि 1989 से अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर बनाने के लिये आंदोलन आरंभ किया गया इस बीच भारतीय जनता पाटी का जनाधार बढने लगा था। उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन की तमाम उपलब्धियों के बीच उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूरे हुये हैं। आज भाजपा सरकार ने आम लोगों को घर, बिजली और पानी देने की महत्वाकाक्षी योजना चला रही है अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नवंबर 2020 में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम लागू हुआ एक जिला एक मेडिकल कॉलेज के तहत हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद, देवीपाटन तीर्थ विकास परिषद, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, श्री विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद, श्री चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद, नैमिषारण्य धाम तीर्थ विकास परिषद एवं श्री शुक्र तीर्थ विकास परिषद का गठन, वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, अयोध्या दीपोत्सव, ब्रज रंगोत्सव, काशी की देव दीपावली।

जिलाध्यक्ष मछलीशहर अजय सिंह ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो अपने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के लिये समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करता है। भाजपा संगठन में समाज के सभी पिछडे, दलित, आदिवासी, अति दलित एवं महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व मिला है। भाजपा का अपना कार्यालय बनाने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। हर बूथ पर भाजपा के 17 सदस्यी बूथ समिति के साथ बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी की मौजूदगी है जो दिन प्रतिदिन के अभियान को चलाते हैं। माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात हर महीने देश के प्रत्येक बूथों पर सुनी जाती है, आज प्रत्येक शक्तिकेन्द्र पर इनकी बैठक बूथ कमेटी, शक्तिकेंद्र संयोजक और प्रभारी के साथ होती है।
ग्रामीण क्षेत्र और नगरीय क्षेत्र में आयुष्मान भारत कार्ड, उज्ज्वला कनेक्शन, जीवन ज्योति बीमा के द्वारा भाजपा सीधे आम लोगों के संपर्क में रहती है। माघ महीने में आयोजित प्रयागराज महाकुंभ 2025 के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बडे आयोजन को गांव गांव तक पहुंचाने के लिये और आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा भावना के साथ आवा भगत करके सीधा संदेश दिया है कि भाजपा केवल राजनीति नहीं करती है बल्कि हमारे कार्यकर्ता समाज की सेवाभावना के प्रति भी अनुरागी है। कोविड के समय मे पूरे विश्व ने भाजपा की सेवा भावना को बहुत नजदीक से देखा है
2017 के विधानसभा चुनाव से पहले केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश अध्यक्ष थे उनके नेतृत्व में पार्टी ने 312 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। 2022 के विधानसभा से पहले जलसंसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अध्यक्ष रहे और उस समय भी पार्टी ने 255 सीटों को जीतकर लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाई। 2014 लोकसभा चुनाव में 42.3 फीसदी वोट के साथ यपी में 71 सीटें हासिल की थीं। इसके बाद 2019 के चुनावों में सपा-बसपा गठबंधन के बाद भी 67 सीटें जीतकर इतिहास बनाया 2024 के लोकसभा चुनाव में कुछ षडयंत्रों के कारण भाजपा की सीटें कम हुई। लेकिन हमने लगातार तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनाकर विपक्ष को कड़ा जबाव दिया। 1984 में भले ही लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सिर्फ 2 सीटों पर हो पायी हो परन्तु भाजपा राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण दस्तक दे रही थी और संगठन मजबूती से खड़ा हो रहा उक्त अवसर पर भाजपा कार्यालय पर सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *