February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पदाधिकारियों ने होली अवकाश घोषित करने की रखी मांग

1 min read
Spread the love


बांदा।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर 2 मार्च होलिका दहन के अगले दिन 3 मार्च को होली अवकाश घोषित करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि जनपद बांदा में 2 मार्च होलिका दहन एवं 4 मार्च को होली का अवकाश है। जिलाधिकारी महोदया द्वारा 5 मार्च को होली का स्थानीय अवकाश भी घोषित किया गया है। बीच में 3 मार्च को अवकाश नहीं है।
जब कि जनपद में होलिका दहन के उपरांत अगले दो दिनों तक पूरे जनपद में होली खेली जाती है। समूचा जनपद होलीमय हो जाता है। साथ ही यातायात साधन आदि भी बंद रहते हैं। ऐसी स्थिति में 3 मार्च को विद्यालय/ कार्यालय खोले जाने पर शिक्षकों सहित बच्चों को अत्यंत असुविधा हो सकती है। यातायात के साधन बंद होने और जगह जगह रंग गुलाल के कारण विद्यालयों तक पहुंचने और खोले रहने में समस्या हो सकती है क्यों कि होली आदि के माहौल में कई अराजकतत्वों द्वारा अशांति फैलाने का कार्य भी किया जाता है। बाहरी जनपदों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा होली जैसे हर्षोल्लास के पर्व को मनाने हेतु अपने अपने घरों को प्रस्थान किया जाता है। बीच में एक दिन 3 मार्च को विद्यालय/कार्यालय खुलने पर त्योहार मनाने में असुविधा हो सकती है।
होली पर्व में अधिकतर बच्चे भी अपने ननिहाल आदि चले जाते हैं जिससे उनका एक दिन के लिए विद्यालय आना असंभव सा प्रतीत होता है।
विगत वर्षों में भी होलिका दहन के उपरान्त लगातार अगले दो दिनों तक अवकाश होता रहा है।
पड़ोसी जनपद हमीरपुर में 3 मार्च 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया जा जा चुका है।
अतः महोदया को ज्ञापन सौंप कर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 2 मार्च होलिका दहन के अगले दिन यानी 3 मार्च 2026 का होली अवकाश घोषित करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *