February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हैरिंग्टनगंज मण्डल में मनाया गया‌ भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस हैरिंग्टनगंज मण्डल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया‌। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिठाई भी बांटी गई।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक स्व बृजभूषण मणि त्रिपाठी के हैरिंग्टनगंज स्थित आवास पर किया गया। इस अवसर पर पार्टी वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र कुमार ने पार्टी का झण्डा लगाकर स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित भाजपा मण्डल अध्यक्ष हैरिंग्टनगंज विजय प्रकाश चौरसिया को अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ‘सल्ले भइया’, जिला पंचायत सदस्य बब्लू पासी, डा. जय प्रकाश मौर्या जिलामंत्री,लक्ष्मीकान्त मिश्र, रिंकू सिंह, हरीश तिवारी, राजेश पाण्डेय, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *