February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुजारी की निर्मम हत्या से क्षेत्र में मचा हड़कंप, खून से लथपथ मिला शव

1 min read
Spread the love

तांत्रिक पुजारी की निर्मम हत्या धारदार हथियार से हुई हत्या, खून से लथपथ मिला शव

अयोध्या

कोतवाली इनायतनगर के शाहगंज-बारुन मार्ग पर डोभियारा गांव स्थित मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या हुई है। उनकी हत्या धारदार हथियार से की गई है। घटना के बाद क्षेत्र हड़कंप है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुजारी तांत्रिक भी था। ग्रामीणों की सूचना मौके पर भारी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच रही है।
गांव के लोग जब मंदिर पूजा के लिए सुबह गए, तो पुजारी का शव मंदिर में खून से लथपथ पड़ा था, जिसे देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। बताया जा रहा है कि पुजारी तंत्र साधना भी करता था, वह गांव के बाहर घर बनाकर रहता था। मृतक का नाम राजबहादुर यादव उर्फ बेचन है।
सूचना पर सीओ श्री यश त्रिपाठी, इनायतनगर थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *