February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस द्वारा वांछित/वारंटी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दो आरोपी को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद सुलतानपुर पुलिस द्वारा वांछित/वारंटी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद के थानो द्वारा की गयी कार्यवाही

थाना कोतवाली नगर
थाना कोतवाली नगर, सुल्तानपुर की पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0263/2025 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त ताज मुहम्मद पुत्र मुहम्मद खाँ निवासी ताज बस सर्विस चर्च कम्पाउण्ड सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 20.02.2025 को वादी मुकदमा श्री दिनेश सिंह पुत्र स्व0 दिलीप सिंह निवासी बबुआपुर थाना हैदरगढ बाराबंकी हालपता सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड प्रबंधक बस अड्डा थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर की तहरीरी सूचना पर अभियुक्तगण द्वारा शाखा सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड प्रबंधक सुलतानपुर से दि0 28.12.2010 को 90 हजार रुपये ऋण पर बन्धक भूमि गाटा संख्या 270 व 271 रकबा कुल 1.687 हे0 (दो किता) स्थित ग्राम बहलोलपुर जनपद सुलतानपुर को अभियुक्तगण द्वारा साजिश के तहत कूटरचित दस्तावेज तैयार कर क्रय- विक्रय करना व बैंक से लिया गया ऋण जमा न करने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 0263/2025 धारा419/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना स्थानीय पर पंजीकृत हुआ । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त ताज मुहम्मद उपरोक्त को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

  1. उ0नि0 श्रीकृष्ण शुक्ला
  2. हे0का0 प्रदीप नरायन मिश्रा
  3. का0 श्यामजी

थाना गोसाईगंज
1.थाना गोसाईगंज की पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

थाना गोसाईगंज पुलिस टीम द्वारा मुकदमा मु0अ0स0- 134/25 धारा 87बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बबलू पुत्र दयाराम चिकवा निवासी बाबरपुर अशोक नगर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

गिरफ्तार अभि0-

  1. बबलू पुत्र दयाराम चिकवा निवासी बाबरपुर अशोक नगर थाना अजीतमल जनपद औरैया

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

  1. उ0नि0 प्रमोद मिश्रा
  2. हे0का0 महेश कुमार पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *