पुलिस द्वारा टाप टेन व हिस्ट्रीशीटर तथा मनबढ़ अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
1 min readसुलतानपुर

जनपद के थाना गोसाईगंज की पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के टाप टेन व हिस्ट्रीशीटर तथा मनबढ़ अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
संक्षिप्त विवरण :-
अवगत कराना है कि मान सिंह उर्फ मानू पुत्र जंगबहादुर सिंह निवासी ग्राम महमूदपुर थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर – थाना स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर है जिसका हिस्ट्री शीट नम्बर ‘41 A है । मान सिंह उपरोक्त के विरूद्ध पूर्व मे गुण्डा एक्ट की भी कार्यवाही की गयी है । यह मनबढ़ एवं खतरनाक किस्म का अपराधी है । उक्त अभियुक्त के द्वारा आम जनमानस को हैरान व परेशान किया जाता है
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अखण्ड प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जयसिहंपुर के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी थाना गोसाईगंज मय पुलिस टीम थाना क्षेत्र में देखभाल क्षेत्र,पेंडिंग विवेचना ,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन आदि में मामूर था कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल से अवैध असलहा व कारतूस लेकर डिवाइन गंगा लॉ डिग्री कालेज की ओर से आ रहे है । इस सूचना पर विश्वास करके प्र0नि0 गोसाईगंज मय हमराह मौके पर पहुंचकर रोड पर खडे होकर आने वाले व्यक्तियों का इंतजार करने लगे । कुछ समय बाद एक मोटर साइकिल पर दो सवार व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये । पुलिस टीम द्वारा रोकने हेतु इशारा किया तो हम पुलिस वालो को देखकर गाडी चला रहा व्यक्ति मोटरसाइकिल मोड कर पीछे भागने लगा और पीछे बैठा व्यक्ति हडबड़ा कर मोटर साइकिल से उतरकर बाग की ओर भागने लगा तथा बाग की तरफ भाग रहे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से एक फायर कर दिया । पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर भाग रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम मान सिंह उर्फ मानू पुत्र जंगबहादुर सिंह निवासीग्राम महमूदपुर थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर उम्र 22 वर्ष बताया । अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा देशी .315 बोर बरामद हुआ इस सम्बंध में मु0अ0सं0 145/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को बाद मेडिकल परीक्षण मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभि0-
- मान सिंह उर्फ मानू पुत्र जंगबहादुर सिंह नि0ग्राम महमूदपुर थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
बरामदगी- - अदद तमंचा देशी .315 बोर
- एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर
- दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
आपराधिक इतिहास मान सिंह उर्फ मानू पुत्र जंग बहादुर सिंह नि0 महमूदपुर थाना गोसाईगंज सुलतानपुर
• मु0अ0स0 190/2021 धारा 147,148,149,323,504,506 भा0द0वि थाना गोसाईगंज जनपद सुल0पुर
• मु0अ0स0 191/2021 धारा 147,148,149,323,504,506 भा0द0वि थाना गोसाईगंज जनपद सुल0पुर
• मु0अ0स0 400/2021 धारा 392,411 भा0द0वि थाना गो0गंज सु0पुर
• मु0अ0स0 138/2021 धारा 147,148,149,307,504,506 भा0द0वि थाना कूरेभार सु0पुर
• मु0अ0स0 142/2021 धारा 34,171(ग),186,188,269,270,419,420,120बी, भा0द0वि व 3 महामारी अधि0 व 51 आपदा प्रबन्धन अधि0 व 134बी लोक प्र0अधि0 7 सीएलए एक्ट थाना कूरेभार सु0पुर
• मु0अ0स0 572/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गि0 समाज विरोधी क्रिया कलाप अधि0 थाना कोतवालीनगर सु0पुर
• मु0अ0स0 53/2022 धारा 392/412 भादवि थाना कादीपुर सु0पुर
• मु0अ0स0 37/2022 धारा 307/34 भादवि थाना कोतवाली नगर सु0पुर
• मु0अ0स0 312/2023 धारा 307/504/506 भादवि थाना गो0गंज सु0पुर
• मु0अ0स0 27/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कूरेभार सु0पुर
• मु0अ0स0 75/2024 धारा 307/34 भादवि0 3/25 5/27 आर्म्स एक्ट थाना मोतिगरपुर सु0पुर
• मु0अ0स0 37/2024 धारा 379/411 भादवि0 थाना जयसिंहपुर सु0पुर
• मु0अ0स0 87/2024 धारा 386भादवि0 थाना कोतवाली देहात सु0पुर
• मु0अ0स0 40/2024 धारा 392/411 भादवि0 थाना जयसिहंपुर सु0पुर
• मु0स0 145/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोसाईगंज सुलतानपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
- प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह
- हे0का0 अखिलेश सिंह
- का0 रोहित सिंह
- का0 अमित सिंह यादव
