चैत्र रामनवमी पर्व पर के.एन.आई.सी.ई. के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
1 min read
सुलतानपुर। करौंदिया
(विवेकनगर) नगर स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट आफ चाइल्ड एजुकेशन में छात्र-छात्राओं ने चैत्र रामनवमी के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सर्वप्रथम कक्षा-5 के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना गणनायकाय,गणदेवताय, गणाध्यक्षाय धीमहि …..के बोल पर मनमोहक नृत्य किये।कक्षा- 3 के छात्र-छात्राओं ने कीजो केसरी के लाल…. के बोल पर मनमोहक नृत्य किये। कक्षा-4 के छात्र-छात्राओं ने तेरी मंद-मंद मुस्कनिया पे बलिहार राघव जी …गाकर सबका मन मोह लिए तथा राम जी की निकली सवारी के… बोल पर मनमोहक नृत्य किये।कक्षा-6 व 7 की छात्र-छात्राओं ने नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो… गीत गाकर सबका मन मोह लिये। उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारी संगीत शिक्षक शैलेंद्र उपाध्याय तथा नृत्य शिक्षक मंगेश कुमार ने कराई। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका सिंह ने किया।
राष्ट्रपति पुरस्कार तथा डेरेजिओ सम्मान से सम्मानित विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.एन.डी.सिंह ने बताया कि त्रेता युग में रावण के अत्याचारों को समाप्त करने तथा हिन्दू धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने मृत्यु लोक में भगवान श्रीराम के रूप में अवतार लिया था। उनका जन्म चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में रानी कौशल्या की कोख से राजा दशरथ के यहां अयोध्या में हुआ था।उन्होंने विद्यालय के प्रबंधतंत्र तथा विद्यालय परिवार की तरफ से सभी छात्र-छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं। नवरात्रि के शुभ अवसर पर विद्यालय की प्रार्थना सभा में षष्ठी,सप्तमी तथा अष्टमी तिथि को छात्र-छात्राओं ने तथा शिक्षिका प्रियंका सिंह,शिक्षक जगराम भार्गव तथा आशीष कुमार शुक्ल ने नवरात्रि के माहात्म्य के बारे में सभी छात्र-छात्राओं को बताया।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य तन्वी गोयल,समन्वयक रेनू सिंह,जगराम भार्गव,अमरदीप कौर,आशीष कुमार शुक्ल, गीता मिश्रा,शुभांजलि शर्मा,रंजना पांडेय,जया मिश्रा,कामिनी सिंह, विनीता मिश्रा तथा अर्चना द्विवेदी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक विनोद सिंह,आशा सिंह तथा समाजसेवी पुलकित सिंह व पलक सिंह ने प्रधानाचार्य ,शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों,छात्र-छात्राओं तथा समस्त विद्यालय परिवार को चैत्र रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

