February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महंत विजय दास ने पत्रकारों को किया सम्मानित, बताई मंदिर व घाट की विशेषता

1 min read
Spread the love

अयोध्या

कांचन भवन मंदिर के महंत विजय दास ने पत्रकारों को किया सम्मानित बताई मंदिर व घाट की विशेषता

कांचन भवन मंदिर ऋणमोचन घाट सरयू के किनारे बसा बर्षो पुरानी मंदिर है।मंदिर के महंत विजय दास ने पत्रकार संजय यादव व पंकज पाठक को सम्मानित किया।महंत ने बताया यह वर्षो पुरानी मंदिर है इसमें प्रभु राम सीता की अलौकिक मूर्ति है।जिसके दर्शन मात्र से जीवन की तमाम बाधा दूर होती है।सभी मनोकामनाएं पूर्ण होते है जो भी भक्त सच्चे भाव से आता है।मंदिर के गर्भगृह से माता सरयू की जलधारा स्पष्ट दर्शन होता है।सरयू किनारे ऋणमोचन घाट से भी गर्भगृह में बिराजमान ठाकुर जी का दर्शन किया जाता है।। महंत विजय दास ने बताया की ऐसी मान्यता है कि जी भी श्रद्धालु ऋणमोचन घाट पर स्नान कर कांचन भवन मंदिर में दर्शन करता है उस भक्त के मातृ-पितृ ऋण,आर्थिक ऋण,आदि समस्त ऋण से मुक्ति मिलती है।भक्तों को स्नान दर्शन से ओर भी कई विशेष लाभ प्राप्त होते हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *