February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर लगातार फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

अयोध्या

थाना गोसाईगंज की पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर लगातार फरार चल रहे वारन्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोद जनपद अयोध्या के दिशा-निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वान्छित/वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष गोसाईगंज विजयन्त मिश्र के नेतृत्व में थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या की पुलिस द्वारा आज दिनांक 30.03.2025 को मुखबिर की सूचना पर वाद सं0 1331/2021,अ0सं0- 420/19 धारा -394,325 भा0द0वि0 गोशाईगंज, मा0 न्यायालय सिविल जज सी0डि0 / FTC फैजाबाद से सम्बन्धित वारन्टी/अभियुक्त अमित यादव पुत्र हृदय राम यादव निवासी ग्राम मानापारा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
 थानाध्यक्ष विजयन्त मिश्र थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
 उ0नि0 जितेन्द्र यादव थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
 आरक्षी संदीप सिंह थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *