मछली पकड़ने गए सरयू में युवक को मिली भगवान शंकर की अष्ट धातु मूर्ति
1 min readगोसाईगंज अयोध्या
गोसाईंगंज कोतवाली क्षेत्र के पौसरा गांव में सरयू नदी से शुक्रवार सुबह मछुआरे राजकिशोर को मछली पकड़ते समय भगवान शंकर की अष्ट धातु मूर्ति मिली। ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि राज किशोर के जाल में मछलियों के साथ मूर्ति फंसी मिली। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी।गोसाईगंज थाना अध्यक्ष विजयंत मिश्रा ने कहा कि मूर्ति की जांच होगी। इसे पुरातत्व विभाग को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

