भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास की जगाई अलख :- रामकेश निषाद
1 min readबांदा

पैलानी तहसील सभागार में आयोजित केंद्र सरकार के दस वर्ष पूर्ण होने व राज्य सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।एस डी एम पैलानी शशिभूषण मिश्र व तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह ने जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को बुके देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया, वहीं मंत्री ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष भा ज पा कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार के दस वर्ष पूर्ण होने व राज्य सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की लकीर खींचने का काम किया है। तथा आगे कहा कि जलशक्तिराज्य मंत्री रामकेश निषाद ने सिंधनकला के रपटा तुर्री नाला में दीर्घसेतु निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए की लागत से पुल की स्वीकृति प्रदान कराई है वह प्रशंसनीय है।एक दर्जन गांवो को बाढ के दौरान दस किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा।।जलशक्तिराज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इलाज के लिए 5 लाख रुपए का आयुष्मान कार्ड बनाकर गरीबो के हित में काम किया है।15 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन मिल रहा है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास, सड़कों का जाल बिछाने जैसे विकास को धरातल पर उतारने का काम किया है। यह सब डबल इंजन की सरकार में संभव हुआ है। एसडीएम पैलानी शशि भूषण मिश्र व तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तिंदवारी अजय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जसपुरा महेश निषाद, ब्लॉक प्रमुख बडो़खर स्वर्ण सिंह सोनू, अमित सेंठ भोलू, राज नारायण दुवेदी, राकेश सिंह चौहान,मंडल अध्यक्ष जसपुरा साहिब सिंह क्षेत्र के दर्जनों कोटेदार मौजूद रहे।
