February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

1 min read
Spread the love

सहारनपुर
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5” के तहत जनपद सहारनपुर में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहारनपुर के निर्देशन में शुरू किए गए इस अभियान में पुलिस ने ग्राम, कस्बों, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में भ्रमण कर चौपालें लगाईं। इस दौरान छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर::: मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद के सभी थानों की एंटी-रोमियो टीमों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया। महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मविश्वास का माहौल बनाने के लिए शासन और पुलिस विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। इसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाएं शामिल रहीं।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी:::महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 जैसे नंबरों की जानकारी दी गई। पैनिक बटन और इमरजेंसी कॉल के इस्तेमाल का मोबाइल पर डेमो भी दिखाया गया। इसके लिए पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया गया।

पुलिस प्रशासन का नेतृत्व::: एसएसपी सहारनपुर, एसपी सिटी और एसपी देहात सागर जैन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस पहल का मकसद महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना और समाज में सुरक्षित माहौल तैयार करना है। अभियान के तहत महिला शक्ति केंद्र, वन स्टॉप सेंटर और अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। यह अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सहारनपुर पुलिस का यह प्रयास महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *