अहद पब्लिक स्कूल में इफ्तार पार्टी आयोजित,रोजा इफ्तार में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
1 min readमिल्कीपुर।
मिल्कीपुर क्षेत्र के ख़िहारन गांव में नौशाद खान के संयोजन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। अहद पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुई इफ्तार पार्टी में लोगों ने सूर्यास्त के समय एक साथ अपना रोजा खोला और उसके बाद ईदगाह के अंदर नमाज पढ़ी और इस मौके पर सभी ने मुल्क में अमन चैन और भाईचारा कायम रहने की दुआ मांगी। रोजा इफ्तार पार्टी में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली।इफ्तार में मुसलमानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने भी हिस्सा लिया। रोजा इफ्तार में प्रमुख रूप से सपा नेता हाजी फिरोज खान गब्बर,अनूप सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव,सपा जिला महासचिव बख्तियार खान,भरतकुंड भदरसा चेयरमैन मोहम्मद राशिद,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य,दिनेश प्रताप सिंह,एडवोकेट मोहम्मद मेराज खान,ग्राम प्रधान रईस अहमद खान,मसरूर खान,पूर्व पार्षद मो फरीद,बसंत वर्मा,मुमताज अहमद,पूर्व प्रधान पवन यादव,वकार अहमद खान,महताब खान शिब्लू,राज कुमार यादव,ताज मोहम्मद दद्दू,लल्लू यादव,दिलशाद खान,विश्राम रावत,राजेंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
