February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अन्याय, जुल्म और अनाचार है उसके खिलाफ उठने वाली हर आवाज भगत सिंह है : बलिदान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में याद किये गए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव

1 min read
Spread the love

लखनऊ

भारत समृद्धि 

जहाँ भी अन्याय, जुल्म और अनाचार है उसके खिलाफ उठने वाली हर आवाज भगत सिंह है : बलिदान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में याद किये गए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव :

        शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर  भारत समृद्धि एवं सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विचार गोष्ठी में इन अमर शहीदों के क्रांतिकारी जीवन का स्मरण किया गया । “शहीदों के सपनों का भारत” विषयक संगोष्ठी में जीवन्त परिचर्चा हुई | 

      राजधानी लखनऊ के चान्सलर क्लब में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव श्री अनिल दुबे और मुख्य वक्ता भारत समृद्धि के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे थे | विशिष्ट अतिथि चासंलर क्लब के निदेशक जसमिंदर सिंह थे। संगोष्ठी का संचालन  रीना त्रिपाठी एवं डॉ अश्वनी शुक्ल ने किया | 

        मुख्य अतिथि श्री अनिल दुबे ने कहा कि भगत सिंह के स्मरण का अर्थ है हर क्षेत्र , हर दल और विचार में घुसी जातीय विद्रूपताओं व् संकीर्णताओं को अपने व्यवहार से ख़त्म करे , दहेज़ , कन्या भ्रूण ह्त्या , स्त्री अपमान , अंध विश्वास भगत सिंह की क्रांतिकारी ज्वालाओं में भस्म हों तभी उनका स्मरण सार्थक होगा | उन्होंने कहा  जहाँ भी अन्याय, जुल्म और अनाचार है उसके खिलाफ उठने वाली हर आवाज भगत सिंह है | 

        मुख्य वक्ता शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि भगत सिंह कहते थे कि युद्ध छिड़ा हुआ है और यह युद्ध तब तक चलता रहेगा जब तक कि शक्तिशाली व्यक्ति भारतीय जनता और श्रमिकों की आय के साधनों पर एकाधिकार जमाये रखेंगे | चाहे ऐसे व्यक्ति अंग्रेज पूंजीपति हों या सर्वथा भारतीय पूंजीपति | भगत सिंह ने कहा कि यह युद्ध न तो हमने प्रारम्भ किया है और न यह हमारे जीवन के साथ समाप्त होगा | भगत सिंह ने कहा हम  गोरी बुराई की जगह काली बुराई को लाकर कष्ट नहीं उठाना चाहते | बुराइयाँ एक स्वार्थी समूह की तरह एक दूसरे  का स्थान लेने के लिए तैय्यार रहती हैं | 
विशिष्ट अतिथि सरदार जसमिंदर सिंह ने कहा कि आज की युवा पूरी को भगत सिंह और क्रांतिकारियों के विषय में कुछ भी जानकारी नहीं है। इस दृष्टि से पाठ्य पुस्तकों में क्रांतिकारियों के विषय में पाठ्यक्रम सुनिश्चित किया जाना जरूरीहै।
भारत समृद्धि के महामंत्री धीरज उपाध्याय ने भारत समिति के कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी और कहा क्रांतिकारियों के विषय में विशेष रूप से भारत समृद्धि लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यरत है।
चार्टर्ड अकाउंटेंट ओमप्रकाश सक्सेना ने अमर शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्रांतिकारियों के विषय में चर्चा की।
संगोष्ठी की अध्यक्षता व्यापार मंडल के महामंत्री रामकुमार जी ने की।
संगोष्ठी में मुख्यतया त्रिवेणी मिश्र, श्याम जी त्रिपाठी, डॉ एन एन सिंह, अरुण वडेरा, रवि राठौर, सुमन दुबे, उषा त्रिपाठी, महेश सिंह, सुधीर मिश्रा पार्षद, कमलेश सिंह पूर्व पार्षद, ज्ञानू मिश्र, सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *