राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बाँदा ने मनाया होली मिलन समारोह–#
1 min readराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया होली मिलन समारोह
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के तत्वाधान में समस्त पदाधिकारियों एवं शिक्षकों का होली मिलन समारोह धूम धाम से नटराज म्यूजिक महाविद्यालय कालू कुआं बांदा में मनाया गया।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि शैक्षिक महासंघ ने होली के इस सौहार्दपूर्ण त्यौहार को मनाने के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया है, जिसमें राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के समस्त पदाधिकारीगण एवं शिक्षक उपस्थित रहे। समस्त पदाधिकारियो ने होली से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां देकर सौहार्द के इस त्यौहार में अपने-अपने स्तर से एक दूसरे को बधाइयां दी। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियो को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। होली मिलन समारोह में मंडल अध्यक्ष डॉ शिव प्रकाश सिंह मांडलिक मंत्री ऋषि रंजन देशपांडे सहित समस्त जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
