दिव्यांगों के उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह
1 min readसुल्तानपुर
दिव्यांगों के उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह।
बीजेपी कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल, दी बधाई।
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज भी क्षेत्र में सक्रिय रहे। इस दौरान सबसे पहले वे कूरेभार ब्लाक पहुंचे और दर्जनों दिव्यांगों को ट्राई सायकिल का वितरण किया। यहां के बाद वे खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंचे और हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत किया साथ ही कई सेवा निवृत्त अध्यापकों का भी सम्मान किया। इसके बाद विधायक विनोद सिंह नगर के पयागीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के सम्मान में आयोजित अभिनन्दन समारोह में शामिल हुए और उन्हें बधाई दी। इसके बाद वे चंदीपुर ग्राम प्रधान नवीन मिश्रा के घर पहुंचे और संभ्रांत नागरिकों और ग्रामीणों से मुलाकात कर हाल चाल लिया।
इसके पहले सुबह आवास पर उन्होंने क्षेत्र से आए तमाम नागरिकों और संभ्रांत लोगों से मुलाकात की। तमाम लोगों की समस्याएं सुनी और उसका निस्तारण भी करते नजर आए। वहीं उन्होंने क्षेत्र के तमाम विकास कार्यों की चर्चा भी की और जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया।
