प्रधानमंत्री आवासीय योजना का लाभ क्या पात्र व्यक्तियों तक पहुच रहा है :- आत्माराम त्रिपाठी
1 min read
बांदा

प्रधानमंत्री आवासीय योजना में पात्र को कुपात्र और कुपात्र को पात्र बना आवासीय योजना को धरातल पर पहुचाने वाले लगा रहे पलीता।
प्रधानमंत्री आवासीय योजना में सर्वे हेतु बिकास खंड से निकले ग्राम विकास अधिकारी स्वतंत्र रूप से सर्वे न कर ग्राम प्रधान द्वारा नामित व्यक्तियों को लाभ पहुचाने की दृष्टि से पात्र व्यक्तियों को किनारे कर ऐसे व्यक्तियों को लाभ पहुचाने का प्रयास कर रहे हैं जिनके परिवार को पहले से प्रधान मंत्री आवासीय योजना का लाभ मिल चुका है।
प्रधानमंत्री आवासीय योजना में ग्राम पंचायत सचिव पंचायत मित्र ग्राम विकास अधिकारी एंव ग्राम प्रधान की मिली भगत से कागजी बाजीगरी कर उन लोगों को लाभ दिलाया जाता है जिसके गार्जियन के नाम पर्याप्त मात्रा में जमीन मकान ट्रेक्टर उपलब्ध है जिनका मानक से दूर दूर का वास्ता नहीं है उन्हें पात्र बना कर आवासीय योजना का लाभ दिलाया जाता है बदले में मोटा कमीशन प्राप्त करते हैं दूसरी तरफ इनकी इस कार्यशैली से पात्र व्यक्ति लाभ पाने से वंचित हो जाता है और कुपात्र कमीशन के बल ठहाके लगाता है। वैसे तो यह खेल पूरे जनपद मे चल रहा है किन्तु महुआ विकास खंड उसमें प्रथम श्रेणी का तमगा लेकर चल रहा है इसी क्रम में
25 फरवरी समय लगभग 4 बजे अपराहन जब पत्रकार साथियों द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर हेतु बिकास खंड अधिकारी से मिल ग्राम पचोखर स्थिति मिनी पंचायत सचिवालय के साफसफाई करवाने की बात की उसी चर्चा दरमियान यह बात भी बताई की आप द्वारा भेजे गए अधिकारियों द्वारा सही सर्वे नही किया जा रहा तो उन्होंने ने कहा कि मुझे चार्ज सम्हाले अल्प समय हुआ है अभी तक मेरे संज्ञान में ऐसी शिकायतें नहीं आई अगर आएगी तो जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
