February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक सर्किट हाउस में हुई संपन्न

1 min read
Spread the love

बांदा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सर्किट हाउस सभागार में सांसद बाॅदा-चित्रकूट, श्रीमती कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल की अध्यक्षता में एवं जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में गत बैठक के अन्तर्गत कराये गये कार्यों की समीक्षा की गयी।
बैठक में सांसद ने विकास कार्यों को पारिदर्शिता , गुणवत्ता एवं समबद्धता के साथ कराये जाने एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए सम्बन्धित कार्यों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
बैठक में उन्होंने बाॅदा माइनर केन कैनाल की नहर पटरी में निष्प्रयोज्य भूमि एवं निम्नीनाला में अतिक्रमण की रोकथाम की कार्यवाही किये जाने के निर्देश अधिशाषी अभियंता केन कैनाल को दिये।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को सड़क के किनारे की झाडियों की कटाई का कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने तथा बाॅदा से बबेरू व कमासिन रोड की मरम्मत का कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारी को ग्राम पंचायतों में इन्टरनेट की सुविधा से जोडने के कार्य की सूची उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने जल-जीवन मिशन कार्य के अन्तर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए तोडी गयी सड़कों की गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराये जाने तथा गाॅवों में जलापूर्ति कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने पेयजल आपूर्ति किये जाने वाल गाॅवों एवं जल निगम द्वारा तोडी गयी सड़को के मरम्मत कार्य की सूची उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने मुद्रा लोन का लाभ दिलाये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। इस सम्बन्ध में एलडीएम ने बताया कि 47 हजार लोगों को मुद्रा लोन का लाभ दिया जा रहा है।
बैठक में अतर्रा रोड एवं मर्का रोड में जल निकासी की समस्या के निराकरण हेतु शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिशाषी अधिकारी को दिये एवं इसके साथ ही सड़कों के किनारे रखी सामग्री को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण/शहरी के कार्यों के अन्तर्गत पीएम आवास शहरी के पात्रों को चिन्हांकित करने हेतु योजना का प्रचार-प्रसार कर गरीब एवं पात्रों का चयन कर पारिदर्शिता से आवासों को दिलाये जाने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों का गठन एवं ऋण स्वीकृति करने की कार्यवाही में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए अवशेष कार्यों को शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने निर्धारित अवधि के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं विद्युत कटौती की समस्या का निस्तारण किये जाने तथा तिन्दवारी में विद्युत लोड की समस्या का निदान करने के सम्बन्ध में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिये। उन्होंने मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं फाॅगिंग कराये जाने के निर्देश दिये। सड़क के किनारे कूडा एकत्र न होने पाये एवं कूडे का उचित निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में अधिशाषी अभियंता लघुडाल नहर के अनुपस्थित रहने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
लोहरा कमासिन में विद्युत उपकेन्द्र स्थापित किये जाने हेतु कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत खेत तालाब की प्रगति लाये जाने के निर्देश भूमि संरक्षण अधिकारी को दिये। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्माण किये जा रहे तालाबों एवं चेकडैम निर्माण कार्य को समय से पूर्ण कराये जाने तथा सूची उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने पंचायतराज विभाग द्वारा निर्माणाधीन जनसेवा केन्द्र, पीएलसी एवं पंचायत भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश जिला पंचायतराज अधिकारी को दिये।
उन्होंने दिव्यांगजनों हेतु यूडीआईडी कार्ड शीघ्र बनवाये जाने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ रखने एवं मरीजों आवश्यक सुविधायें अस्पतालों से दिये जाने तथा हेल्थ वेलनेश सेन्टर बेहतर रूप से संचालित रखने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि इन सेन्टरों में सीएचओ स्वास्थ्य सेवाओं हेतु तैनात किये गये हैं।
मनरेगा की कार्ययोजना बनाते समय ब्लाकवार जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर बनायी जाए।
बताया गया कि इस योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग 83 हजार परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
बैठक में जिलाधिकारी जे0रीभा ने सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास कार्यों को पूर्ण पारिदर्शिता के साथ जनप्रतिनिधियों को कार्यों के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को तेज गति से करायें।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, विधायक बबेरू विशम्भर यादव, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राजेश कुमार, ब्लाक प्रमुखगण एवं जिला पंचायत सदस्य/समिति के सदस्यगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *