संवेदनशील स्थानों पर लगा CCTV कैमरा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की पहल
1 min read
सुल्तानपुर।
जनपद के धम्मौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
थाना प्रभारी ज्ञानचंद शुक्ला के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को भाईं बाजार में पहला सोलर पैनल कैमरा लगाया गया। हेड कास्टेबल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि यह कदम अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद करेगा। सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। इससे चोरी, लूट और अन्य अपराधों पर अंकुश लगेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपने घरों और दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम का स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और जनता में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा।

