दरोगा ने कोतवाली में किया सुसाइड, बैरक में फंदे से लटका मिला शव
1 min readरामपुर

रामपुर में दरोगा ने कोतवाली में किया सुसाइड, बैरक में फंदे से लटका मिला शव
स्वार कोतवाली में दरोगा नायब खान ने बुधवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव बैरक में फंदे से लटका मिला। सुसाइड से पहले उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी से फोन पर बात की और फिर मोबाइल बंद कर दिया। घबराई पत्नी ने थाने को सूचना दी, जिसके बाद साथी पुलिसकर्मियों ने बैरक में जाकर देखा तो घटना का पता चला। सूचना मिलते ही एसपी विद्यासागर मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को बुलाकर दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
