उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर ने अपने द्बारा कहे गए अपशब्द पर खेद किया व्यक्त तत्काल अधिवक्ताओं ने समाप्त की हड़ताल
1 min readअयोध्या

मिल्कीपुर में बार व बेंच के बीच विगत 21 फरवरी से चल रहा विवाद बुधवार को हुआ समाप्त!अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लिया वापस!अधिवक्ता संशोधन बिल को लेकर बार काउंसिल के आह्वान पर मिल्कीपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने के लिए उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रत्न सिंह से दूरभाष पर सम्पर्क किया! मगर फोन न उठाने एवं काल बैक न करने तथा तहसील परिसर में आने के बाद भी अधिवक्ताओं से नहीं की वार्ता!जिसके चलते अधिवक्ता प्रदर्शन करने लगे,नारेबाजी की आवाज सुनकर बाहर निकले एसडीएम ने प्रदर्शन को नौटंकी कह दिया!इसी को लेकर अधिवक्तागण उग्र हो गए एवं अमर्यादित शब्द वापस लेने तक एसडीएम न्यायालय के वहिष्कार का निर्णय लिया! बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के अध्यक्ष रमेश पाण्डेय कि उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर से हुई वार्ता! एसडीएम ने अपने द्वारा कहे गए अमर्यादित शब्द वापस लेने व खेद व्यक्त करने के बाद एसडीएम न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय अधिवक्ताओं द्वारा वापस लिया गया!!
