संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक की रेलवे ट्रैक पर मिला शव मचा हड़कंप
1 min read
अखण्डनगर सुलतानपुर
अयोध्या-जौनपुर रेलवे ट्रैक पर तुलसीनगर रेलवे स्टेशन के पास एक 22 वर्षीय युवक का संदिग्धावस्था में शव मिला। मृतक की पहचान सत्यप्रकाश पाल (22), पुत्र चन्ददेवपाल, निवासी कंधई, थाना पवई, आजमगढ़ के रूप में हुई। वह ट्रक ड्राइवर था और कल सुबह घर से ट्रक मालिक के यहां जाने के लिए निकला था
सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी श्याम सुन्दर घटनास्थल स्थल पहुंचे । बताया कि अभी तहरीर नहीं प्राप्त हुई है,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।परिवार वालों का रो-रो बुरा हाल।
मृतक का स्थानीय थाने के वनबहा सिरखिनपुर गांव में है रिलेशन।

