February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डिजिटल फ्रॉड से बचने व शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देना बहुत जरूरी है :- समाजसेवी सुमित शुक्ला

1 min read
Spread the love

जन जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

बांदा बबेरू

बांदा लोगों को डिजिटल फ्रॉड से बचने व शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देना बहुत जरूरी है- समाजसेवी सुमित शुक्ला

भारतीय रिजर्व बैंक नाबार्ड इंडियन बैंक व आरोह फाउंडेशन की ओर से संचालित ग्राम पंचायत स्तरीय वित्तीय साक्षरता जन जागरूकता शिविर ए एफ सी वकील जी एएफसी संतोष कुमारी के निवेदन पर समाजसेवी सुमित शुक्ला की सहायता से ब्लॉक बबेरू के गांव हरदौली में आयोजित किया गया आपको बताते चलें कि आज के युग में अधिकांश लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया ऑनलाइन लेनदेन का उपयोग करते हैं किंतु छोटी-छोटी गलतियों के कारण बहुत से लोग अपने खातों को सुरक्षित नहीं रख पाते अथवा जानकारी न होने की वजह से फ्राॅड वीडियो कॉल के चक्कर में आने के कारण जेल तक का सफर भी करना पड़ सकता है इन विषयों को ध्यान में रखकर समाज सेवी सुमित शुक्ला द्वारा समय-समय पर जन जागरूकता के कार्य किए जाते रहे हैं एफसी वकील जी ने बैठक के माध्यम से डिजिटल धोखाधड़ी व स्कैन से सावधान रहने की जानकारियां दी तथा जानकारी देने के साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान भी किया तथा धोखाधड़ी वह जालसाजी से कैसे बचे इसके विषय में जानकारी देते हुए देते हुए आधार पूर्ण बचत विभिन्न योजनाओं अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना आदि कि जानकारियां दी गई एएफसी संतोष कुमारी ने बताया कि हम लोगों ने डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के साथ ही विभिन्न योजनाओं को लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया है क्योंकि सही जानकारी ना होने की वजह से गांव के लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं इस दौरान एएफसी वकील जी एएफसी संतोष कुमारी,अनिशा, सुमन देवी ,राम सेवक,श्रीकांत,लाला भैया,सावित्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *