February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने 15 मार्च 2025 को होली अवकाश की मांग की–#

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने 15 मार्च 2025 को होली अवकाश की मांग की
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बांदा ने जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा को प्रेषित कर 15 मार्च 2025 को होली अवकाश घोषित करने की मांग की।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अवकाश तालिका में परिषदीय विद्यालयों में 13 मार्च 2025 व 14 मार्च 2025 को होलिकोत्सव पर्व का अवकाश है। 15 मार्च 2025 को विद्यालय खुल रहे हैं। बुंदेलखंड में होली का त्योहार होलिका दहन के उपरांत अगले दो दिनों तक मनाया जाता है। यातायात के साधन आदि बंद रहते हैं। अतः इस वर्ष 13 मार्च को होलिका दहन के उपरांत अगले दो दिन 14 व 15 मार्च 2025 को होली का त्यौहार मनाया जाएगा।
जिला अधिकारी बांदा द्वारा घोषित अवकाश तालिका में भी 15 मार्च 2025 को स्थानीय अवकाश (होली)घोषित किया गया है।
अतः ज्ञापन सौंप कर 15 मार्च 2025 का होली अवकाश घोषित करने की मांग की गई।

पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *