पुलिस टीम ने एक मोबाइल चोर अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल
1 min readअयोध्या इनायतनगर
चोरी की एक मोबाइल के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या श्री राजकरन नय्यर, श्री बलवंत कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद अयोध्या व श्रीयश त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर द्वारा थाना इनायतनगर क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओ का अनावरण कर अंकुश लगाने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर को दिये गए थे। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के कुशल मार्ग दर्शन में थाना इनायतनगर प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय मय पुलिस टीम उ0नि0 रवीन्द्र सिंह, उ0नि0 आलोक कुमार सिंह, हे0का0 ऋषिकेश दूबे, का0 रामाज्ञा के द्वारा आज दिनांक 05.03.2025 समय 14.10 बजे ग्राम छिवली की तरफ जाने वाली रोड के किनारे लगे हैण्डपम्प के चबूतरे से इलैक्ट्रौनिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त आकाश दूबे पुत्र अमरनाथ दूबे निवासी ग्राम शाहगंज बाजार थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या को कल दिनांक 04.03.2025 को बैंक ऑफ बडौदा मिल्कीपुर से चुराये गये मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ पर अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मोबाइल चोरी करने की बात को कबूल किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।
बरादमगी
- एक अदद मोबाईल रेडमी आसमानी नीले रंग का।
- एक अदद आधार कार्ड
- एक अदद पैन कार्ड
- एक अदद झोला
अनावरित अभियोग- मु0अ0सं0 100/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
अभियुक्त का नाम- आकाश दूबे पुत्र अमरनाथ दूबे निवासी ग्राम शाहगंज बाजार थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
- उ0नि0 रवीन्द्र सिंह थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
- उ0नि0 आलोक कुमार सिंह थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
- हे0का0 ऋषिकेष दूबे थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
- का0 रामाज्ञा थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
