February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

श्रीमद्भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालु ,नंद के आनंद भये,जय कन्हैया लाल की का गूंजा जय घोष

1 min read
Spread the love


कुड़वार के राजापुर मे चल रही श्रीमद्भागवत कथा
श्री कृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालु

सुल्तानपुर

कुड़वार के राजा पुर मे चल रही श्री मद्भगवत कथा के चतुर्थ दिन अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास श्री कृष्ण ओझा जी ने श्री कृष्ण भगवान के जन्म की कथा महर्षि विश्वामित्र द्वारा हरिश्चंद्र की परीक्षा व गौ माता के महत्व के विषय मे भागवत पुराण मे कही गयी बातो का रसपान कराया।
तिवारीपुर राजापुर मे रामराज तिवारी के संयोजन मे चल रही भागवत पुराण की कथा के चौथे दिन कथा व्यास ने जहाँ गाय माता के धर्म मे महत्व को विस्तार से बताया वही वसुदेव व देवकी के विवाह कंस को लेकर की गयी भविष्य वाणी कंस द्वारा देवकी व वसुदेव को कारागार मे डालने देवकी व वसुदेव की संतानो की ह्त्या करने कारागार मे योगमाया के प्रकट होने श्री हरि के अवतार लेने वसुदेव द्वारा भगवान को यमुना मे होते हुए नंदधाम पहुंचाने व गोकुल मे भगवान् के प्रकट होने व नंद के घर उत्सव की कथा का प्रसंग सुनाया।कथा मे जब बाल रूप को लेकर वसुदेव स्थल पर पहुंचे तो बाल रूप दर्शन को श्रोता उमड़ पड़ें संगीत की धुन पर महिलाओ ने जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को बधाई दी।वहीं रघुवंश शिरोमणि राजा हरिश्चंद्र द्वारा दान की कीर्ति फैलने महर्षि विश्वामित्र द्वारा राजा की परीक्षा लेने की कथा का प्रसंग भी बताया।यहाँ जगदीश प्रसाद तिवारी काशी प्रसाद तिवारी हरि प्रसाद तिवारी शिव प्रसाद तिवारी दीपक तिवारी हरि शंकर मिश्र समेत दर्जनों लोग व्यवस्था मे जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *