डीएम व सीडीओ द्वारा संयुक्त रूप से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन पेयजल परियोजना में निर्माणाधीन कार्य को स समय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने दिये सख्त निर्देश
1 min readसुल्तानपुर
डीएम व सीडीओ द्वारा संयुक्त रूप से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन पेयजल परियोजना अलहदादपुर-लखनपुर, वि0ख0 दूबेपुर का किया गया निरीक्षण।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्माणाधीन कार्य को ससमय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने दिये गये सख्त निर्देश।
सुलतानपुर
शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से निर्माणाधीन जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत अलहदादपुर और लखनपुर ग्राम पंचायत पेयजल योजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम व सीडीओ द्वारा निर्माणाधीन ट्यूबेल, पम्प हाउस, अवर जलाशय, पम्पिंग प्लांट, वितरण प्रणाली, बाउण्ड्रीवाल, सोलर पैनल, गृह सहयोजन आदि के तकनीकी कार्यों के बारे में अधिशाषी अभियन्ता जल जीवन मिशन (ग्रामीण) से जानकारी प्राप्त की गयी।
अधिशासी अभियन्ता जल जीवन मिशन द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना की कुल अनुमानित लागत रू0 300.92 लाख है। उक्त राजस्व ग्राम की कुल जनसंख्या 2990 है, जिन्हें पेयजल परियोजना से आच्छादित किया जाना है। उन्होंने अवगत कराया कि ट्यूबेल व पम्प हाउस, पम्पिंग प्लांट, बाउण्ड्रीवाल, सोलर पैनल, गृह सहयोजन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वाटर टैंक के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। सप्लाई लाइन 20.55 कि0मी0 के सापेक्ष 19.90 कि0मी0 पूर्ण कर लिया गया है।

