विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी व ठगी करने वाले जालसाजों के विरुद्ध पुलिस पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत, कार्यवाही की मांग
1 min readअमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेतारपुर में विदेश भेजने के नाम पर बड़े पैमाने पर चल रहा है गोरखधंधा, अमेठी पुलिस मौन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाजों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक अमेठी से हुई शिकायत, कार्यवाही की मांग
सुल्तानपुर/अमेठी/अम्बेडकरनगर
अमेठी जिले के नुरदीपुर निवासी सरफुद्दीन ने आशीष दूबे सुत इंद्र कुमार निवासी ग्राम पूरे ईश्वरी मजरे तेतारपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी के माध्यम से राहुल कुमार निवासी ग्राम काछा भिटौरा, थाना मोतिगरपुर, जनपद सुल्तानपुर व पंकज सुत मिथलेश निवासी सदरपुर झिझौली थाना बेवाना जनपद अम्बेडकर नगर ने एशियन टूर एवं ट्रैवेल्स एजेंसी तेतारपुर में खोलकर विदेश भेजने के नाम पर गोरखधंधा खोल रखा है। शिकायतकर्ता सरफुद्दीन की माने तो सभी लोगों ने एक फर्जीवाड़ा ढंग से ऑफिस खोल रखा है। उन लोगों के बहकावे में आकर मैने भी अपने गांव के धर्मदास, इलियास, मुरादअली, जैववाद आलम, पीर मोहम्मद,व रामपुर जिले के मोहम्मद असलम, असलम व मोहम्मद अमीन को सऊदी अरब भेजने के लिए मु.450,000 रुपए नकद, मु.260,000 रुपए अकाउंट में भेजा भी है। आशीष दूबे, राहुल कुमार,मिथलेश ने विदेश भेजने के नाम पर टोटल 710,000 रुपए सभी लोगों ने लिए है। उक्त लोग न तो पासपोर्ट दे रहे है। और न ही पैसा दे रहे है। बल्कि दो तीन लोगों को फर्जी फ्लाइट का टिकट भी दे चुके है। हमने अपने व अपने लोगों के साथ हुए फ्रॉड की शिकायत जगदीशपुर थाने में किए परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। तब हमने पुलिस अधीक्षक महोदय अमेठी से लिखित शिकायत कर कार्यवाही मांग की है। मुझे पूरी उम्मीद भी है कि पुलिस अधीक्षक महोदय अमेठी से मुझे न्याय मिलेगा।
