February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

1 min read
Spread the love

जालौन


जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी रोड पर शनिवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ घूमते हुए देख लिया, जिसके बाद उसने प्रेमी को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। इस पर महिला अपने प्रेमी के बचाव में आ गई और दोनों ने मिलकर पति की लात-घूंसों से पिटाई कर दी।

घटना को देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसमें कुछ लोगों ने भी महिला का साथ देते हुए पति को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, जब भीड़ को पता चला कि पीड़ित व्यक्ति महिला का पति है, तो लोग वहां से खिसक गए।

इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी लोग वहां से जा चुके थे। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर महिला और उसके पति की पहचान करने में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *