जुनून के दम पर समाजसेवा की नई इबारत लिख रहे अखिलेश सिंह पर्वत,अपने बाबा की प्रथम पुण्यतिथि पर किये 38 वां रक्तदान
1 min readअखिलेश सिंह पर्वत ने अपने बाबा की प्रथम पुण्यतिथि पर किये 38 वां रक्तदान
सुल्तानपुर
मौका दीजिए अपने खून को किसी की रगों में बहने का,ये लाजवाब अहसास है कई जिस्मों में जिंदा रहने का!उपरोक्त लाईनों को चरितार्थ कर सुल्तानपुर के तेज तर्रार समाजसेवी जरूरतमंदों की सेवा कर लगातार चर्चा में बने रहने वाले अखिलेश सिंह पर्वत ने अपने बाबा स्व.माता बदल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य के प्रथम पुण्यतिथि पर जीवन का 38वां रक्तदान किये।आपको बताते चलें अखिलेश निरंतर सेवा कार्यो में लगे रहते हैं।अखिलेश ने बताया अबतक 38 बार रक्तदान करने के साथ 1700 से अधिक जरूरतमंदों को ब्लड दिलवा चुका हूं।अखिलेश ने अपने बाबा की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान कर बाबा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किये।अखिलेश पिछले 13 सालो से दिन रात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं।अखिलेश प्रतिदिन किसी न किसी की मदद करते रहते हैं।अखिलेश के सामाजिक कार्यो की चर्चा आमजनमानस में सदैव बनी रहती हैं।

