अज्ञात वाहन की टक्कर से पल्सर सवार युवक की हुई मौत
1 min readअयोध्या

जनपद के थाना कोतवाली इनायत नगर अंतर्गत चौकी क्षेत्र हैरिंग्टनगंज के मां शारदा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के निकट स्थित बाबा मैरिज लॉन में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए गोला बाजार मुजिद्दीनपुर खजुरहट निवासी अनुपम केसरवानी उर्फ ऋतिक केसरवानी पुत्र राजेश केसरवानी उम्र 23 वर्ष अपनी दो पहिया वाहन मोटरसाइकिल के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे तभी तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया जिससे वह गाड़ी सहित घटनास्थल पर लहू लुहान होकर पड़े थे। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अनुपम केसरवानी को अपने निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर ले जा रहे थे जिनकी रास्ते में ही मौत हो गई परिजनों ने बताया कि पुलिस पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना रात 11 बजे की बताई जा रही है घटना से आहत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
