महंत गोपालदास को महामंडलेश्वर की उपाधि, पूरा बाजार में हुआ भव्य स्वागत
1 min readपूरा बाजार, अयोध्या।

प्रसिद्ध संत महंत श्री श्री 1008 महंत गोपालदास जी महाराज भेंट द्वारिका गुजरात एवं विश्वामित्र तपोस्थली दलपतपुर अयोध्या को महामंडलेश्वर की उपाधि से विभूषित किए जाने पर विश्वामित्र तपोवनस्थली आश्रम दलपतपुर के प्रथम आगमन पर पूरा बाजार में भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं और भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर महंत गोपालदास जी ने कहा, “सच्चा संत वही है, जो मनुष्य को कल्याण के मार्ग पर ले जाए। संत समाज का आदर-सत्कार करना हम सभी का कर्तव्य है।” पूरा बाजार निवासी संतोष सिंह ने कहा कि संतों का सम्मान करना ही हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। स्वागत समारोह में सुनील सिंह मुन्ना, जगरन्नाथ सिंह, विनय सिंह बाबा, राजित राम वर्मा, अनिल सिंह, हरिनाथ सिंह शिव प्रताप सिंह सरायराशी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महामंडलेश्वर की उपाधि प्राप्त करने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है, और लोगों ने इसे धार्मिक व सामाजिक गौरव का विषय बताया।
