March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पासी समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया महाराजा बिजली पासी का जन्मोत्सव

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत घाटमपुर पूरे पासिन में आज
बड़े ही धूमधाम से बनाया गया महाराजा बिजली पासी व महाराजा रुद्रथर पासी का जन्मोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभान पासवान रहे मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान द्वारा रुदौली के निर्माता महाराजा रुद्रभर पासी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर दीप प्रज्वलित किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा से ही समाज का गठन होता है आने वाली पीढ़ी को अगर जागरूक नहीं किया गया तो एक अच्छे समाज का निर्माण नहीं हो सकता, विधायक ने अपने वक्तव्य में महाराजा रुद्रभर पासी के जीवन की गाथाओं पर संक्षिप्त प्रकाश डाला उन्होंने महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं दी, शिव जी के उपासक रुद्र भर पासी को शत-शत नमन करता हूं उनके दिखाए हुए रास्ते पर मैं सदा चलता रहूंगा। कार्यक्रम के आयोजक शिवकुमार पासी द्वारा आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन त्रिलोकी नाथ पासी ने किया।
पासी समाज आर्मी चीफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार पासी, प्रदेश अध्यक्ष अमित राज पासी, जिला अध्यक्ष संतोष पासी, एड. प्रदीप कोरी, बलराम रावत, जय प्रकाश, पूर्व प्रधान बडकन, कोटेदार जगन्नाथ, व अन्य सैकड़ों पासी समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *